Skip to main content

आम्रपाली होम बायर्स के लिए खुशखबरी, जनवरी से मिलने लगेगा आपका घर

नई दिल्ली आम्रपाली ग्रुप के होमबायर्स के लिए यह अच्छी खबर है। अधूरी परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए इसे नैशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड () ने तीन ग्रुपों में बांटा है। हर ग्रुप को अलग-अलग समय पर काम पूरा कर पजेशन दिया जाएगा। 2023 तक कब्जा देनें का लक्ष्य जनवरी 2021 से ग्रेनो वेस्ट की एक और नोएडा की 6 परियोजनाओं में घर पर कब्जा मिलना शुरू होगा। अगस्त 2023 तक आम्रपाली के सभी 42 हजार घर खरीदारों को कब्जा देने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही ने अब फ्लैट खरीदारों से पजेशन के आधार पर पेमेंट करने को भी कहा है। इसके लिए डिमांड लेटर पिछले माह जारी किए जा चुके हैं। 31 अगस्त तक पहली किश्त देनी होगी। खरीदार किस्तों में करेंगे भुगतान इससे पहले NBCC ने के लिए नया पेमेंट शेड्यूल प्लान बनाया था जिसके तहत खरीदार किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। बता दें कि 10 जून 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली मामले ( Case) में सभी बैंकों को घर खरीदारों को होम लोन देने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा कि इस राशि का उपयोग निर्माण पूरा करने के लिए किया जाएगा। ग्रेनो वेस्ट में 3 परियोजनाओं पर काम चालू एनबीसीसी की ओर से ग्रेनो वेस्ट में 3 परियोजनाओं पर काम चालू हो चुका है, जबकि 5 अन्य पर अगस्त व सितंबर में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अब एनबीसीसी ने इन अधूरी परियोजनाओं के पूरे होने का खाका भी तैयार कर लिया है। इस तरह मिलेगा पजेशन ग्रुप-1 में रखी गई इमारतों में मई से जुलाई 2021 तक पजेशन देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें ग्रेनो वेस्ट की लेजर वैली के 887 विला हैं। अन्य 6 परियोजनाएं नोएडा की हैं। ग्रुप-2 में जनवरी से जुलाई 2022 तक कंप्लीशन देंगे। घरों पर कब्जा जनवरी 2021 से ही मिलना शुरू हो जाएगा। इन्हें तीन-तीन माह की दस किश्तों में अपनी बकाया रकम चुकानी है।


from प्रॉपर्टी समाचार, रियल एस्टेट खबरें, Real Estate India, Property News https://ift.tt/308hJM5

Comments

Popular posts from this blog

List of tax defaulters to be published from tomorrow: Kiran Bedi

Bedi had said the government would publish the names of defaulters in newspapers and also announce them on FM radio channels. from Moneycontrol Business News https://ift.tt/2yU0Uch

German cabinet to hold secret session on Huawei#39;s role in 5G network: Report

Huawei faces international scrutiny over its ties with the Chinese government and suspicion that Beijing could use Huawei#39;s technology for spying, which the company denies. from Moneycontrol Business News http://bit.ly/2TyXzFb

List of tax defaulters to be published from Friday: Kiran Bedi

Bedi had said the government would publish the names of defaulters in newspapers and also announce them on FM radio channels. from Moneycontrol Business News https://ift.tt/2yToJRc