Skip to main content

Delhi NCR Housing Projects: हाल ही में आई ये रिपोर्ट अपने आशियाने का इंतजार कर रहे लोगों को टेंशन दे सकती है!

नई दिल्ली Delhi NCR Housing Projects: एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा घर लंबे समय से अटके पड़े हैं। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1.2 लाख करोड़ रुपये के कुल 1.9 लाख घर कम से कम 7 साल से अटके पड़े हैं। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 2020 के अंत तक 1,90,120 हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हुआ है, जबकि इनका काम 2013 या उससे भी पहले शुरू हुआ था। दिल्ली-एनसीआर के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर है मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन का प्रॉपर्टी मार्केट। यहां करीब 2,02,145 करोड़ रुपये की लागत के कुल 1,80,250 घर बीच में ही अटके पड़े हैं। वहीं सात बड़े शहरों की बात करें तो 2020 के अंत तक इनमें 5,02,340 हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम अटका पड़ा है। इनकी कीमत कुल 4,07,005 करोड़ रुपये है। वहीं 2019 के अंत में 5.76 लाख करोड़ घरों वाले 1322 हाउसिंग प्रोजेक्ट अलग-अलग स्तरों पर लटके पड़े थे। कहां कितने घरों का काम अधूरा
जगह यूनिट लागत
दिल्ली-एनसीआर 1,90,120 1.2 लाख करोड़ रुपये
मुंबई 1,80,250 2,02,145 करोड़ रुपये
बेंगलुरु 29,850 22,276 करोड़ रुपये
पुणे 80,480 49,667 करोड़ रुपये
कोलकाता 9180 5,436 करोड़ रुपये
हैदराबाद 6,520 4305 करोड़ रुपये
चेन्नई 2940 3886 करोड़ रुपये
रिपोर्ट पर एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, 'प्रोजेक्ट्स में देरी पिछले एक दशक से रियर एस्टेट सेक्टर के लिए परेशानियों की वजह रही है। रेरा के लागू होने का भी इस पर मामूली असर पड़ा है। इसके अलावा नकदी की कमी भी डेवलपर्स के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। इसे ही दूर करने के लिए 2019 में सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये की पूंजी के साथ ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) बनाया था।'


from प्रॉपर्टी समाचार, रियल एस्टेट खबरें, Real Estate India, Property News https://ift.tt/3a9pRj4

Comments

Popular posts from this blog

List of tax defaulters to be published from tomorrow: Kiran Bedi

Bedi had said the government would publish the names of defaulters in newspapers and also announce them on FM radio channels. from Moneycontrol Business News https://ift.tt/2yU0Uch

German cabinet to hold secret session on Huawei#39;s role in 5G network: Report

Huawei faces international scrutiny over its ties with the Chinese government and suspicion that Beijing could use Huawei#39;s technology for spying, which the company denies. from Moneycontrol Business News http://bit.ly/2TyXzFb

List of tax defaulters to be published from Friday: Kiran Bedi

Bedi had said the government would publish the names of defaulters in newspapers and also announce them on FM radio channels. from Moneycontrol Business News https://ift.tt/2yToJRc