Skip to main content

Noida Property News: नोएडा में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका, फ्लैट और प्लॉट पर ट्रांसफर चार्ज हुआ आधा

नई दिल्ली नोएडा अथॉरिटी एरिया (Noida Authority Area) में रीसेल (resale) में फ्लैट और प्लॉट खरीदने को सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नोएडा अथॉरिटी ने शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में ट्रांसफर चार्ज (Transfer charge) आधे कर दिए। इंडस्ट्रियल प्लॉट के लिए भी बड़ा फैसला लिया है कि इंडस्ट्री चालू होने के बाद ही इंडस्ट्रियल प्लॉट (industrial plot) बेचा जा सकेगा। इंस्टिट्यूशनल प्लॉट का ट्रांसफर चार्ज भी आधा कर दिया है। अथॉरिटी बोर्ड ने भवन में ईडब्ल्यूएस (EWS) और सेक्टर 122 योजना के फ्लैट का ट्रांसफर चार्ज भी घटाकर तय कर दिया है। अथॉरिटी के चेयरमैन संजीव मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस बोर्ड बैठक में जनहित और शहर से जुड़े कई अहम फैसले हुए हैं। अब तक रीसेल में फ्लैट खरीदने पर रजिस्ट्री के साथ उसे अपने नाम पर नोएडा अथॉरिटी से ट्रांसफर करवाने के लिए 5 प्रतिशत ट्रांसफर चार्ज था। यही दर आवासीय प्लॉट पर थी। बोर्ड ने इसे 2.5 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अथॉरिटी को फीस में कटौती करने को कहा था। इससे घर खरीदारों को फायदा होगा। ईडब्ल्यूएस में ट्रांसफर चार्ज 1 पर्सेंट नोएडा अथॉरिटी से आवंटित ईडब्ल्यूएस के लिए ट्रांसफर चार्ज सिर्फ 1 प्रतिशत देना होगा। आवंटित एकल यूनिट में 5 से घटकर यह 2.5 प्रतिशत होगा। एलआईजी के लिए 2.5 प्रतिशत होगा। श्रमिक कुंज में बने फ्लैट जो अथॉरिटी से आवंटित हैं उनके लिए ट्रांसफर चार्ज कुल 12 हजार रुपये ही होगा। अब तक बंद पड़ी इंडस्ट्रियल यूनिट (नॉन फंक्शनल) के लिए 10 प्रतिशत ट्रांसफर चार्ज लगता था। अब नॉन फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट ट्रांसफर नहीं होगी। कोई भी बंद पड़ी इंडस्ट्री का प्लॉट लेते हैं तो पहले उसे चालू करना होगा। उसका फंक्शन सर्टिफिकेट नोएडा अथॉरिटी से लेना होगा। इसके बाद ही वह ट्रांसफर हो सकेगी। चल रही इंडस्ट्रियल यूनिट (फंक्शनल) यूनिट का ट्रांसफर चार्ज 5% देना होगा। नोएडा अथॉरिटी एरिया में मौजूदा समय में करीब 10 हजार इंडस्ट्रियल प्लॉट हैं। इनमें 1800 के आस-पास नॉन फंक्शनल हैं। अथॉरिटी एरिया में इंस्टिट्यूशनल (संस्थागत) प्लॉट का अब तक ट्रांसफर चार्ज 10 प्रतिशत था जो अब 5% कर दिया गया है।


from प्रॉपर्टी समाचार, रियल एस्टेट खबरें, Real Estate India, Property News https://ift.tt/3CO7SeC

Comments

Popular posts from this blog

List of tax defaulters to be published from tomorrow: Kiran Bedi

Bedi had said the government would publish the names of defaulters in newspapers and also announce them on FM radio channels. from Moneycontrol Business News https://ift.tt/2yU0Uch

German cabinet to hold secret session on Huawei#39;s role in 5G network: Report

Huawei faces international scrutiny over its ties with the Chinese government and suspicion that Beijing could use Huawei#39;s technology for spying, which the company denies. from Moneycontrol Business News http://bit.ly/2TyXzFb

List of tax defaulters to be published from Friday: Kiran Bedi

Bedi had said the government would publish the names of defaulters in newspapers and also announce them on FM radio channels. from Moneycontrol Business News https://ift.tt/2yToJRc